रजिस्ट्री कराने आये व्यक्ति से छीनी गयी राशि बरामद

दरभंगा : निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आये व्यक्ति से लूट की राशि को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा टावर स्थित एक लॉज में छापेमारी कर पुलिस ने लूट की राशि बरामद की है. बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने आये मोरो […]

दरभंगा : निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आये व्यक्ति से लूट की राशि को पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा टावर स्थित एक लॉज में छापेमारी कर पुलिस ने लूट की राशि बरामद की है. बुधवार को जमीन की रजिस्ट्री कराने आये मोरो थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी जियाउर रहमान से दो उचक्के 23 हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे.

स्थानीय लोगों ने एक उचक्के को दबोच लिया था. उसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना स्थित राजखर निवासी अमोद कुमार ठाकुर के रूप में हुई थी. गिरफ्तार उचक्के से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि भाग निकले एक अन्य बदमाश टावर स्थित एक लॉज में रहता है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटी गयी राशि को बरामद कर लिया. हालांकि दूसरा बदमाश भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >