दरभंगा : डीएमसीएच के कैदी वार्ड से बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार रुपेश कुमार के फरार हो जाने के मामले में एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए बेंता ओपी अध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछते हुए ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने घटना की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही वासुदेव पंडित, सुनील कुमार व संतोष कुमार को निलंबित करते हुए ओपी अध्यक्ष अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
कैदी वार्ड से फरार हुए आरोपित के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

कैदी वार्ड से फरार हुए आरोपित के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Copied link
दरभंगा : डीएमसीएच के कैदी वार्ड से बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार रुपेश कुमार के फरार हो जाने के मामले में एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए बेंता ओपी अध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछते हुए ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. एसएसपी ने घटना की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही वासुदेव पंडित, […]
बता दें कि 15 नवंबर को अललपट्टी स्थित हीरो एजेंसी से बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर्मी रुपेश कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस के अनुसार वह डीएमसीएच स्थित कैदी वार्ड से फरार हुआ था. पूछताछ के लिए उसे डीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा गया था.
उसके फरार होने पर पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया. बताया गया कि वह ताला खोलकर फरार हुआ था. इससे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. सिटी एसपी के निर्देश पर रुपेश के गांव कुशेश्वरस्थान के केवटगामा में छापेमारी की गयी.