दरभंगा मंडल कारागार को सुव्यवस्थित करने का दिया गया निर्देश

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को दरभंगा मंडल कारा का निरीक्षण कर काराधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कारा के बाहर एवं अंदर के परिसर को सुव्यवस्थित करने को कहा. निरीक्षण के क्रम में प्राधिकार के सचिव श्री सिंह के साथ काराधीक्षक संदीप कुमार, पैनल अधिवक्ता विष्णु […]

दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार सिंह ने गुरुवार को दरभंगा मंडल कारा का निरीक्षण कर काराधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कारा के बाहर एवं अंदर के परिसर को सुव्यवस्थित करने को कहा.

निरीक्षण के क्रम में प्राधिकार के सचिव श्री सिंह के साथ काराधीक्षक संदीप कुमार, पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी, मुन्नी कुमारी, अजय कुमार साहु, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मुन्ना दास, इम्मामुद्दीन, रंजय कुमार शर्मा आदि थे. श्री सिंह ने लीगल एंड क्लिनिक का निरीक्षण किया तथा विचाराधीन बंदियों की समस्यों के निदान के लिए पैनल अधिवक्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया.

कैदियों का हालचाल जाना. विचाराधीन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले लाभ से अवगत कराया. विचाराधीन बंदियों की समस्या के निदान का मार्ग प्रशस्त करने का आदेश जेल प्रशासन को दिया. पीएलवी को डीएलएसए के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बंदियों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >