मधुपुर के युवक की सड़क दुर्घटना में अररिया में मौत

कमतौल : मधुपुर गांव निवासी अनिल कुमार झा के 35 वर्षीय पुत्र समीर सुमन की मौत शनिवार को अररिया जिला में सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. छठ पूजा की तैयारी में लगे लोगों का उल्लास फीका पड़ गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार समीर शनिवार […]

कमतौल : मधुपुर गांव निवासी अनिल कुमार झा के 35 वर्षीय पुत्र समीर सुमन की मौत शनिवार को अररिया जिला में सड़क दुर्घटना में हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.

छठ पूजा की तैयारी में लगे लोगों का उल्लास फीका पड़ गया. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार समीर शनिवार को बाइक से पूर्णिया स्थित मौसी के घर छठ पर्व मनाने जा रहा था. अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एनएच 57 पर वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. गंभीर अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए उसे रेफ़रल अस्पताल फारबिसगंज भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि तीन साल पूर्व उसकी शादी हुई थी. उसे एक साल की पुत्री है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >