आज प्रशासन हराही तालाब को करायेगा अतिक्रमणमुक्त

दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व जवान रहेंगे मुस्तैद दंगा नियंत्रक दल भी मौके पर रहेगा तैनात अतिक्रमणकारियों ने खाली नहीं की जमीन दरभंगा : सालों अतिक्रमण की चपेट में ऐतिहासिक हराही तालाब का अतिक्रमित भू-भाग हटाने का कार्य किया जायेगा. इसके लिए सदर, बहादुरपुर व केवटी के सीओ को दंडाधिकारी के रूप में […]

दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व जवान रहेंगे मुस्तैद

दंगा नियंत्रक दल भी मौके पर रहेगा तैनात
अतिक्रमणकारियों ने खाली नहीं की जमीन
दरभंगा : सालों अतिक्रमण की चपेट में ऐतिहासिक हराही तालाब का अतिक्रमित भू-भाग हटाने का कार्य किया जायेगा. इसके लिए सदर, बहादुरपुर व केवटी के सीओ को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. इस अतिक्रमणमुक्ति अभियान के लिए सभी जरूरी सामान के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल सुबह नौ बजे स्थल पर पहुंच जायेगी.
मौके पर दंगा निरोधक दस्ता भी मुस्तैद रहेगा. विभागीय सूत्र के अनुसार तालाब की भूमि पर करीब 48 अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा है. विधि व्यवस्था संधारण के लिये चार थानाध्यक्ष सहित आठ अनि व सअनि पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. मालूम हो कि तालाब के दक्षिणी तथा पूर्वी भाग से अतिक्रमण खाली कराया जायेगा.
पूर्व सूचना के बावजूद खाली नहीं की जमीन: वर्षों से काबिज अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के लिए निगम ने पिछले दिनों लगातार माइकिंग करायी. अतिक्रमित जमीन व उस पर किये गये निर्माण को हटाने का अनुरोध किया गया था, बावजूद किसी ने अतिक्रमण खाली नहीं किया. प्रशासन बुधवार को अतिक्रमण खाली करायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >