समस्तीपुर उपचुनाव को लेकर मांगी गयी एनडीआरएफ की चार टीम

दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने समस्तीपुर लोकसभा उप चुनाव के तहत कुशेश्वरस्थान एवं हायाघाट विधान सभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए एनडीआरएफ की चार टीम उपलब्ध कराने का अनुरोध सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से किया है. कहा है कि कुशेश्वरस्थान के 65 मतदान केन्द्र अभी […]

दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने समस्तीपुर लोकसभा उप चुनाव के तहत कुशेश्वरस्थान एवं हायाघाट विधान सभा क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए एनडीआरएफ की चार टीम उपलब्ध कराने का अनुरोध सूबे के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से किया है.

कहा है कि कुशेश्वरस्थान के 65 मतदान केन्द्र अभी भी पानी से घिरे हुए हैं. वहां नाव के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है. इसके लिए एनडीआरएफ की टीम का होना जरुरी है. यह मांग उन्होंने निर्वाचन विभाग की वीडियो कान्फ्रेसिंग में कही. डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में लोकसभा उप चुनाव (अंश) की विधिवत तैयारी की जा रही है. सभी कार्य समय पूर्व सम्पन्न करा लिये जायेंगे.

एसएसपी बाबु राम द्वारा बताया गया कि आपराधिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेजी से की जा रही है. उन्होंने मतदान सम्पन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. एडीजी द्वारा बताया गया कि डुमरांव से अतिरिक्त फोर्स जिला को मुहैया कराया जा रहा है. इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी विभूति रंजन चैधरी, एसडीओ बिरौल ब्रज किशोर लाल, सहायक समाहर्ता विनोद दूहन, एसडीपीओ अनोज कुमार, बिरौल के एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >