दरभंगा में कमला बलान का तटबंध ध्वस्त, बचाव कार्य शुरू
दरभंगा : नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जिला फिर से बाढ़ की चपेट में आ गया है. कमला नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से पानी तेजी से फैल रहा है. गौड़ाबौराम के आधारपुर बाथ में जुलाई में आयी बाढ़ के दौरान टूटे तटबंध स्थल पर बना तटबंध फिर से […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
दरभंगा : नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जिला फिर से बाढ़ की चपेट में आ गया है. कमला नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से पानी तेजी से फैल रहा है. गौड़ाबौराम के आधारपुर बाथ में जुलाई में आयी बाढ़ के दौरान टूटे तटबंध स्थल पर बना तटबंध फिर से ध्वस्त हो गया. इससे ककोढ़ा पंचायत के कई गांवों में पानी फैल गया है और सड़क संपर्क भी भंग हो गया है.
बाढ़ पीड़ित परिवारों ने प्राथमिकविद्यालय कर्बला टोल में शरण ले लिया है. जिला प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिया है. सामुदायिक किचन का संचालन शुरु हो गया है.
इधर, घनश्यामपुर के कई गांव फिर से बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. कुमरौल गांव के 19 वर्षीय युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. वह विनोद मुखिया का पुत्र हरिलाल मुखिया बताया गया है. कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में भी बाढ़ का कहर शुरू हो गया है. प्रखंड के इटहर, चौकिया, लक्ष्मीनिया, बसबरिया सहित दर्जनों गांव फिर से बाढ़ की चपेट में आ