बिरौल : गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती पुलिस बिरौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र दरबेपुर गांव से एक ट्रक एवं पिकअप पर लदे शराब को जब्त करने में सफल रही. दोनो वाहन को जब्त कर लिया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि नागालैंड के एक ट्रक में छिपाकर शराब लायी जा रही है. शराब को बांस से ढ़क दिया गया है. वहीं महाराष्ट्र नंबर के पिकअप से भी शराब लायी जा रही है.
छापेमारी में 687 लीटर शराब जब्त
बिरौल : गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती पुलिस बिरौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र दरबेपुर गांव से एक ट्रक एवं पिकअप पर लदे शराब को जब्त करने में सफल रही. दोनो वाहन को जब्त कर लिया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि नागालैंड के एक ट्रक में छिपाकर शराब लायी जा रही […]

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनो वाहन से शराब बरामद की गयी. साथ ही ट्रक व पिकअप को जब्त कर लिया गया. पुलिस को देखते ही चालक व तस्कर भाग निकले. थानाध्यक्ष किशोर कुणाल ने बताया कि 687 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. इसमेंइम्पीरियम ब्लू 375 एमएल का 480, 180 एमएल का 768, मैकडॉवल 180 एमएल की 1844, ब्लेंडरप्राईड 180 एमएल की 27 एवं 64 केन बीयर बरामद किया गया.