दरभंगा : अंतरराष्ट्रीय ओलिंपियाड में देश का प्रतिनिधित्व करेगा आशीष पोद्दार

अलीनगर (दरभंगा) : चौथे अंतरराष्ट्रीय ओलिंपियाड मॉस्को इन रसिया में भौतिक विज्ञान विषय से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के 12वीं के छात्र आशीष पोद्दार (17) का चयन हुआ है. इससे परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी है. आशीष को यह सफलता दिल्ली में तीन राउंड की परीक्षा […]

अलीनगर (दरभंगा) : चौथे अंतरराष्ट्रीय ओलिंपियाड मॉस्को इन रसिया में भौतिक विज्ञान विषय से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव के 12वीं के छात्र आशीष पोद्दार (17) का चयन हुआ है. इससे परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी है.

आशीष को यह सफलता दिल्ली में तीन राउंड की परीक्षा में सफलता के बाद मिली है. आशीष दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सिविल लाइन दिल्ली 54 का छात्र है. उसके पिता शंभु नाथ पोद्दार एवं माता कंचन पोद्दार पढ़ाई के लिए दिल्ली के संतनगर बुराड़ी में किराये के मकान में रहते हैं. एक सामान्य किसान हैं. आशीष भविष्य में आइआइटी करने के बाद आइएएस बनने का लक्ष्य रखता है. आशीष भारत के आठ सरकारी विद्यालयों से चयनित छात्रों में एक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >