प्रभात खबर इम्पैक्ट: ट्रेन से लापता महिला इस तरह मिली परिवार वालों को

दरभंगा/सीतामढ़ी : सीतामढ़ी से हावड़ा जाने वाली गाड़ी (संख्या 13044) की एसी बोगी से सीतामढ़ी के इंदिरा नगर की रहने वाली मालती श्रीवास्तव (65) लापता हो गयी थी जो एक शख्‍स की सहायता से मिल गयी है. महिला देर रात दरभंगा-बरौनी रेलखंड के बीच चलती ट्रेन से गायब हो गयी थी. बताया जा रहा है […]

दरभंगा/सीतामढ़ी : सीतामढ़ी से हावड़ा जाने वाली गाड़ी (संख्या 13044) की एसी बोगी से सीतामढ़ी के इंदिरा नगर की रहने वाली मालती श्रीवास्तव (65) लापता हो गयी थी जो एक शख्‍स की सहायता से मिल गयी है. महिला देर रात दरभंगा-बरौनी रेलखंड के बीच चलती ट्रेन से गायब हो गयी थी. बताया जा रहा है कि प्रभात खबर में छपी खबर पर दरभंगा के एक युवक की नजर पड़ी जिसके आधार पर उसने महिला की पहचान की. महिला एक पेड़ के नीचे बैठी हुई थी. शख्‍स महिला को अपने साथ घर ले गया और उसके पुत्र से संपर्क साधा. आपको बता दें कि परिवार के अन्य सदस्य भी उसी बोगी में दूसरे बर्थ पर थे. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो वे पूरी ट्रेन में जाकर खोजबीन किया गया, लेकिन महिला का कोई पता नहीं मिल सका था. तब जाकर परिजनों ने इस संबंध में बरौनी जंक्शन पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी.

अपने बेटे से मिलने जा रही थी महिला
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महिला कोलकाता जा रही थी. वह अपने बेटे से मिलने जा रही थी. रात में करीब 10.45 बजे सभी लोग सो गये. सुबह करीब 3.30 बजे नींद खुलने के बाद जब महिला अपनी सीट पर नजर नहीं आयी तो परिवार के लोगों ने समझा कि वह शौचालय गयी होंगी. कुछ देर इंतजार किया गया. इसके बाद शौचालय सहित अन्य जगहों में महिला की तलाश की गयी जब वह नहीं मिली तो कोच अटेंडेंट से पूछताछ की गयी, उसने कुछ बोलने से इंकार कर दिया. इसके बाद कड़ा रुख अपनाने पर उसने बताया कि वृद्धा को कुछ टीटीई एसी का शटर खोल कर दूसरी ओर स्लीपर में ले गये. वहीं जब स्लीपर व अन्य बोगियों की जांच की गयी तो वह उसमें भी नहीं मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >