नवविवाहिता को जबरन पिलाया फिनाइल,गंभीर

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाह खां मुहल्ला निवासी मो. शमसुद्दीन की पत्नी 20 वर्षीया रहीमा खातून डीएमसीएच के सीसीडब्ल्यू वार्ड में जिन्दगी से जंग लड़ रही है. बतौर दहेज पांच लाख रुपया की मांग को लेकर मंगलवार को नवविवाहिता के साथ ससुर, देवर व ननद ने मारपीट की. बाद में जर्बदस्ती फिनाइल पिला […]

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाह खां मुहल्ला निवासी मो. शमसुद्दीन की पत्नी 20 वर्षीया रहीमा खातून डीएमसीएच के सीसीडब्ल्यू वार्ड में जिन्दगी से जंग लड़ रही है. बतौर दहेज पांच लाख रुपया की मांग को लेकर मंगलवार को नवविवाहिता के साथ ससुर, देवर व ननद ने मारपीट की. बाद में जर्बदस्ती फिनाइल पिला दिया. उस समय पति शमसूद्दीन घर पर नहीं था. पति प्लम्बर का काम करता है. सास ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग नहीं माने.

देर शाम जब पति घर पर आया तो पत्नी की हालत देखकर विरोध किया. इस पर उनलोगों ने उसके साथ भी मारपीट की. गंभीर स्थिति में पति ने रहीमा को डीएमसीएच में भर्ती कराया. पीड़िता के पिता मो. ईसा ने बताया कि चार माह पूर्व पुत्री की शादी हुई थी. वह दर्जी का काम करता है. शादी के बाद से ही उसके ससुर, देवर व चार ननद दहेज के रुप में उससे पांच लाख रुपया की मांग करते हैं. नहीं देने पर पुत्री के साथ मारपीट करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >