मोबाइल एप के माध्यम से होगा गृह क्षति का सर्वेक्षण

दरभंगा : बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वेक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया जायेगा. एनआइसी द्वारा एप विकसित किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा है कि सर्वेक्षण टीम को एप से सर्वेक्षण करने के बारे में जानकारी दी जायेगी. वे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता राशि वितरण कार्य की […]

दरभंगा : बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वेक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया जायेगा. एनआइसी द्वारा एप विकसित किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा है कि सर्वेक्षण टीम को एप से सर्वेक्षण करने के बारे में जानकारी दी जायेगी. वे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता राशि वितरण कार्य की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे. डीएम ने कहा कि 4,65,000 बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजा जा चुकी है.

अब बहुत कम लोग बच गये हैं, जिन्हें सहायता राशि अभी तक नहीं मिली है. इनके डाटा बेस में त्रुटि है. इसका शीघ्र निराकरण कर भुगतान के लिए अनुशंसा भेजी जायेगी. बाढ़ से कई लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. क्षतिग्रस्त मकानों का वास्तविक आकलन करने के उपरांत आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत मुआवजे की राशि का वितरण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >