दरभंगा : जिला परिषद स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक जिप अध्यक्ष सह समिति अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. अध्यक्ष श्रीमती देवी ने कहा कि विभाग बिल्कुल सुस्त पड़ी हुई है. जनहित से इनका कोई सरोकार नहीं है. इसका खामियाजा जनता के साथ जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ता है.
प्रस्ताव पर अमल नहीं होने पर बिफरीं जिप अध्यक्ष
दरभंगा : जिला परिषद स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक जिप अध्यक्ष सह समिति अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. अध्यक्ष श्रीमती देवी ने कहा कि विभाग बिल्कुल सुस्त पड़ी हुई है. जनहित से इनका कोई सरोकार नहीं है. इसका खामियाजा जनता के साथ जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ता है. सदन द्वारा सर्वसम्मति से […]

सदन द्वारा सर्वसम्मति से लिए गये निर्णय पर भी अमल नहीं किया जाता है. इससे स्पष्ट है कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का कोई महत्व नहीं रह गया है. लगता है अफसरशाही हावी हो गयी है.
संबंधित विभाग अगर नहीं चेता, तो संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई के लिए सदन की सर्वसम्मति से अनुशंसा करते हुए धरना-प्रदर्शन पर भी जिप सदस्य उतर जायेंगे. उन्होंने कहा कि 16 मई को आयोजित पिछली समीक्षात्मक बैठक में सदस्यों की अनुशंसा पर पेयजल संकट ग्रस्त स्थलों पर जनहित में चापाकल लगवाने का निर्णय हुआ था. साथ ही खराब व बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था.
स्थल चयन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन पीएचइडी कार्यपालक अभियंता सह समिति सचिव के समक्ष हुआ था. समिति ने सात दिनों के अंदर स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन भी सौंप दिया था, बावजूद कार्यपालक अभियंता सह समिति सचिव द्वारा निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कार्य संपादित अधिकांश जगहों पर नहीं किया गया.
पीएचईडी कार्यपालक अभियंता सह समिति सचिव ने कहा कि बहादुरपुर देकुली पंचायत के 10 वार्ड पीएचइडी के जिम्मे है. इसके अलावा जो पंचायत पीएचइडी के जिम्मे है, वहां शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जायेगा. साथ ही सोलर पंप के लिए जो आवेदन दिया गया है, उस पर अमल किया जायेगा. समिति सदस्य राम कुमार झा सहित कई सदस्य मौजूद थे.