नशाखुरानी गैंग के अपराधी पटना के ठेकेदार हत्याकांड में थे संलिप्त

दरभंगा : जिला पुलिस की गिरफ्त में आये अंतरजिला नशाखुरानी गिरोह के चार सदस्यों की संलिप्तता पुलिसकर्मी के भाई सह पटना के ठेकेदार अशोक साह हत्याकांड में सामने आयी है. अब इसे लेकर पटना की जक्कनपुर थाने की पुलिस इन चारों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी. यहां बता दें कि पिछले महीने जिला […]

दरभंगा : जिला पुलिस की गिरफ्त में आये अंतरजिला नशाखुरानी गिरोह के चार सदस्यों की संलिप्तता पुलिसकर्मी के भाई सह पटना के ठेकेदार अशोक साह हत्याकांड में सामने आयी है. अब इसे लेकर पटना की जक्कनपुर थाने की पुलिस इन चारों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी.

यहां बता दें कि पिछले महीने जिला की पुलिस ने चार अपराधियों को यहां हत्या, लूट, एटीएम फ्रॉड मामले के लिए गिरोह बनाने के क्रम में दबोच लिया था. इससे संबंधित खबर प्रकाशित होने पर मृतक ठेकेदार के भाई ने इन चारों के बाबत जानकारी ली. सीसीटीवी फुटेज में ये ही चारों उनके भाई की हत्या में संलिप्त निकले. इसके बाद शुक्रवार की रात कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदारहत्या कांड के वादी रामशंकर किशोर यहां पहुंचे. जिला पुलिस को धन्यवाद दिया.
सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को खुलासा करते हुए कहा कि इस मामले में अब पटना जिला के जक्कनपुर थाना की पुलिस दरभंगा पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी. न्यायिक हिरासत में बंद अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. उन्होंने बताया कि लूट, डकैती, नशाखुरानी एवं एटीएम फ्रॉड मामले में एक गिरोह के चार लोगों को 16 मई 2019 को गिरफ्तार किया था.
इनके पास से लूट के पिस्टल एवं अन्य नशीली दवा जब्त की गयी थी. नालंदा जिला निवासी अशोक सिहा, समस्तीपुर निवासी तूफानी राय, मुजफ्फरपुर जिला निवासी पप्पू कुमार एवं समस्तीपुर निवासी इंदल सहनी को इसमें गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों पर जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.
सिटी एसपी श्री कुमार ने बताया कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद एक माह पहले अखबारों में खबर छपी थी. इसके पश्चात पटना जिला के जक्कनपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के वादी ने दरभंगा पुलिस से संपर्क किया. सिटी एसपी ने बताया कि जक्कनपुर थाना इनको डिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गया है. साथ ही जिले की पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा जांच पूरी कर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी.
बता दें कि पटना स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अशोक साह को मीठापुर बस स्टैंड से अगवा कर हत्या करने के मामले में इन चारों अपराधियों की संलिप्तता थी. वहां से भागकर दरभंगा में डकैती, हत्या, लूटपाट, नशा खुरानी, एटीएम फ्रॉड गिरोह के रूप में काम करने लगे थे. इसी बीच जिला पुलिस ने धर दबोचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >