आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़, सड़क जाम
केवटी : दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच-527 बी पर थाना क्षेत्र के ननौरा चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं एम्बुलेस सेवा 102 के लिये पटना बात की.
गंभीर हालत में दोनों बाइक सवार को दरभंगा निजी क्लिनिक में ग्रामीणों ने भेज दिया. साथ ही आक्रोशित लोगों ने सड़क को करीब एक घंटा जाम कर आवागमन ठप कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची सीएचसी केवटी की एम्बुलेंस के आगे का शीशा तोड़कर कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की किया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर सड़क जाम हटवाने में सफल रही. बताया जाता है कि विपरीत दिशा से एक बिना नंबर का ग्लैमर तथा पल्सर (बीआर 32 एक्स 6148) की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. पुलिस दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आयी.
