बाइक से गिरी महिला की ट्रक से कुचल कर मौत, चालक फरार

दरभंगा : मब्बी-कमतौल स्टेट हाइवे पर ट्रक की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी मिलते ही मब्बी ओपी की पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दी. जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मुहल्ला निवासी शंकर सिंह पत्नी बबिता सिंह के साथ बाइक […]

दरभंगा : मब्बी-कमतौल स्टेट हाइवे पर ट्रक की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी मिलते ही मब्बी ओपी की पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दी. जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मुहल्ला निवासी शंकर सिंह पत्नी बबिता सिंह के साथ बाइक से ससुराल सीतामढ़ी से घर लौट रहे थे.

इसी बीच मब्बी-कमतौल पथ में बाइक से महिला सड़क पर गिर गयी. इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक महिला को कुचलते हुए भाग निकला. आगे चलकर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ली है. बताया जाता है कि शंकर सिंह घनश्यामपुर थाना के तुमौल गांव के रहने वाले हैं.

नशा खुरानी गिरोह का शिकार युवक डीएमसीएच में भर्ती: दरभंगा.मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के खरगामा गांव निवासी रामनाथ राय को बेहोशी की अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. युवक नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया है. जानकारी के अनुसार रामनाथ सूरत से कमा कर अपने गांव लौट रहा था. हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास कुछ लोगों ने युवक को अचेतावस्था में देखा. तलाशी के दौरान जेब से कागज पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर परिजनों को सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >