दरभंगा : उपेंद्र कुशवाहा ने अभद्र टिप्पणी की, कहा- पर्दे पर सीता माता को देख कर श्रद्धा से सिर झुक जाता है, लेकिन..., VIDEO

दरभंगा : राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा की एक बार फिर जुबान फिसली है. उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को महागठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी के पक्ष में चुनावी प्रचार करने दरभंगा पहुंचे थे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने अभद्र टिप्पणी की है. राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र […]

दरभंगा : राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा की एक बार फिर जुबान फिसली है. उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को महागठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी के पक्ष में चुनावी प्रचार करने दरभंगा पहुंचे थे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने अभद्र टिप्पणी की है.

राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ने कहा है कि ‘रामलीला में जब पर्दा उठता है, एक व्यक्ति सीता माता की रूप में आता है और जो लोग रामलीला देख रहे होते हैं, उनका सिर श्रद्धा से झुक जाता है. लेकिन, यदि आप पर्दे के पीछे जायेंगे, तो आपको वही सीताजी सिगरेट पीते हुए दिख जायेंगी. कुछ ऐसा ही चेहरा बीजेपी का है.’ उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >