दरभंगा : डीएमसीएच के एआरटी सेंटर में इलाजरत एचआइवी पॉजेटिव मरीजों को ऑपरेशन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. ऑपरेशन के लिए सर्जरी विभाग में बनाया गया सैप्टिक ओटी में दो साल से ताला लटक रहा है. ऑपरेशन के नाम पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों की टाल मटोल क जाती है. मिन्नतें करने के बावजूद मरीजों का ऑपरेशन नहीं किया जाता है.
थक- हारकर मरीज घर बैठ जाते हैं. वैसे गायनी विभाग में एचआइवी पॉजेटिव महिला मरीजों का ऑपरेशन किसी तरह कर दिया जाता है. जबकि पुरुष रोगी ऑपरेशन के लिए विगत दो तीन वर्षों से अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं. विभागीय पदाधिकारियों की ओर से केवल इन्हें आश्वासन मिल रहा है. आश्वासन के भरोसे मरीज व परिजन जिंदगी बिता रहे हैं. चिकित्सकों ने मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ रखा है.
