बंद घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

सिंहवाड़ा : भवानीपुर पंचायत के भपुरा निवासी सुबोध साह के बंद घर में बाउंड्री वाल फांदकर घर के सभी कमरे का ताला तोड़ लाखों की संपति चोरी कर ली गयी. इसे लेकर गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में बताया है कि वे सपरिवार दिल्ली में रहकर […]

सिंहवाड़ा : भवानीपुर पंचायत के भपुरा निवासी सुबोध साह के बंद घर में बाउंड्री वाल फांदकर घर के सभी कमरे का ताला तोड़ लाखों की संपति चोरी कर ली गयी. इसे लेकर गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में बताया है कि वे सपरिवार दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं.

15 मार्च को ग्रामीणों द्वारा घर में चोरी होने की सूचना मिली. जब घर आया तो देखा कि सभी कमरे के ताला टूटे हुआ थे. वहीं कमरे के अंदर रखे ट्रंक, बक्सा एवं ब्रिफकेस का ताला तोड़कर कीमती चांदी के बरतन, कपड़ा समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली गयी है. थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >