कुशेश्वरस्थान : भदहर गांव में बीती देर रात अगलगी की घटना में आठ घर जलकर राख हो गये. इसमें घर में रखे सामान खाक हो गये. ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पायी. जानकारी के अनुसार देर रात भदहर निवासी साहेब सिंह के मवेशी घर में घूरे से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. शोर पर जुटे ग्रामीणों ने मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाल बाल्टी आदि से आग बुझाने लगे. विकराल रूप देख पम्प सेट के सहारे घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल हो सके.
भदहर में आग से आठ मवेशी घर राख
कुशेश्वरस्थान : भदहर गांव में बीती देर रात अगलगी की घटना में आठ घर जलकर राख हो गये. इसमें घर में रखे सामान खाक हो गये. ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पायी. जानकारी के अनुसार देर रात भदहर निवासी साहेब सिंह के मवेशी घर में घूरे से लगी आग ने विकराल रूप धारण […]

हालांकि तबतक साहेब सिंह, पिंटू सिंह, हरेराम सिंह, लक्ष्मी सिंह, शिव सिंह, हीरा सिंह, रोहित सिंह व सतीश सिंह के मवेशी घर व घर में रखे सभी सामान जलकार स्वाहा हो गये. सूचना पर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजस्व कर्मचारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. सीओ श्रीवास्तव ने बताया किअगलगी के इस घटना में मवेशी घर जले हैं. जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हल्का कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है. प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुकूल कार्रवाइ की जायेगी.