दरभंगा : दरभंगा हवाई अड्डा से एक अगस्त को दिल्ली, मुम्बई व बेंगलुरू के लिये वायुयान यहां के लोगों को लेकर उड़ान भरेगी. चन्द घंटे के बाद स्पाइसजेट का विमान यात्रियों को उनके गंत्वय तक पहुंचा देगा. कोंसों दूर अपनों से मिलने के लिये महज डेढ़ से सवा दो घंटे काफी होंगे. वहीं व्यवसायी व अन्य वर्ग के लोग सात समुंदर पार अपने कार्य पूरा कर अपने घर लौट आयेंगे.
यात्रियों की संख्या पर बढ़ेंगे विमान
दरभंगा : दरभंगा हवाई अड्डा से एक अगस्त को दिल्ली, मुम्बई व बेंगलुरू के लिये वायुयान यहां के लोगों को लेकर उड़ान भरेगी. चन्द घंटे के बाद स्पाइसजेट का विमान यात्रियों को उनके गंत्वय तक पहुंचा देगा. कोंसों दूर अपनों से मिलने के लिये महज डेढ़ से सवा दो घंटे काफी होंगे. वहीं व्यवसायी व […]

यह सपना अब साकार होता दिख रहा है. एक अगस्त को स्पाइसजेट का वायुयान तीनों जगहों के लिये उड़ान भरना शुरू कर देगा. बता दें कि राज्य में सरकार की उड़ान स्कीम के तहत दरभंगा व पूर्णिया को चयनित किया गया था. दरभंगा ने पूर्णिया को पीछे छोड़ दिया. हालांकि दरभंगा हवाई अड्डा की तुलना में पूर्णिया हवाई अड्डा में अधिक सुविधा उपलब्ध हैं, लेकिन पूर्णिया में संबंधित कार्य धरातल पर आकार नहीं ले सका है.
वहीं दरभंगा हवाई अड्डा पर उड़ान को लेकर संबंधित कार्य अंतिम चरण में है. इसकी सराहना स्पाइसजेट के अधिकारियों ने भी की है. इसके लिए एक मई से शुरू हो रही बुकिंग के लिए लोग डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्पाइसजेट डॉट कॉम पर लाग इन कर सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार हवाई अड्डे पर भी बुकिंग विंडो संचालित होने लगेगा.
हवाई यात्रा के लिए नहीं जाना पड़ेगा पटना: जिलावासियों को हवाई मार्ग से दिल्ली, बेंगलुरू व मुम्बई के यात्रा के लिये पटना नहीं जाना पड़ेगा. स्पाइसजेट का विमान एक अगस्त से यात्रियों को केवल चन्द घंटो में मेट्रोपोलिटन सिटी पहुंचा देगा.
इसके पूर्व यहां के लोगों को पटना जाने के लिये चार घंटे से अधिक समय लग जाता था. जबकि इससे कम समय में हवाई यात्रा से यात्री सवा दो घंटे के भीतर दिल्ली, मुम्बई व बेंगलुरू पहुंच जायेंगे.