4627 लीटर शराब संग चार धराये

भड़वाड़ा स्थित दाल मिल में उतारा गया था शराब लदी ट्रक को, पिकअप व बाइक बरामद मजिस्ट्रेट के सामने मिल को किया गया सील ट्रक की बॉडी में बने तहखाने में छुपा कर लायी गयी थी शराब सिंहवाड़ा : शराब बंदी के बाद बुधवार की देर रात जिले में सबसे बड़ी शराब की खेप के […]

भड़वाड़ा स्थित दाल मिल में उतारा गया था शराब लदी ट्रक को, पिकअप व बाइक बरामद

मजिस्ट्रेट के सामने मिल को किया गया सील
ट्रक की बॉडी में बने तहखाने में छुपा कर लायी गयी थी शराब
सिंहवाड़ा : शराब बंदी के बाद बुधवार की देर रात जिले में सबसे बड़ी शराब की खेप के साथ चार शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बहुत बड़ी सफलता पायी है. बताया जाता है कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि भड़वाड़ा में शराब का बहुत बड़ा खेप उतरने वाला है. सूचना पर एसएसपी ने सिंहवाड़ा पुलिस को अलर्ट कर सघन वाहन चेकिंग के आदेश दिये. जबतक पुलिस सक्रिय होती उससे पहले शराब का खेप ठिकाने तक पहुंच गया था. लेकिन तुरंत बाद पुलिस को सूचना मिली कि शराब का खेप भड़वाड़ा में दाल मिल में उतर रहा है. सूचना पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस तुरंत दाल मिल की ओर प्रस्थान की और व्यवसायी शिवजी साह के दाल मिल में छापेमारी कर 4627 लीटर विदेशी शराब के साथ जहां चार तस्करों को धर दबोचा.
वहीं पुलिस ने राजस्थान नंबर का ट्रक आरजे 11 – 3480, उजले रंग की पिकअप बीआर-07 जेए – 7050 के अलावा एक बजाज डिस्कवर बाइक व बिना नंबर की एक हीरो ग्लैमर बाइक भी जब्त की. बता दें कि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिये शराब की खेप ट्रक में बने तहखाना में छुपाकर लाये थे. बताया जाता है कि ट्रक की बॉडी में बने तहखाना के उपर प्लाई बोर्ड की लकड़ी त्रिपाल से ढका हुआ था. ताकि पुलिस को संदेह न हो.जब्त शराब में 180 एमएल की 11808 एवं 375 एमएल की 6672 समेत कुल 4627 लीटर शराब बरामद किया गया.
शराब पकड़ाने की सूचना मिलते ही पहुंचे एसएसपी : शराब का जखीरा पकड़ाने की सूचना मिलते ही एसएसपी मनोज कुमार, एसडीपीओ अनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर यूसी तिवारी बुधवार की रात दाल मिल पहुंचकर जायजा लिया. एसएसपी ने रात में ही शराब तस्कर और ट्रक के उपचालक से गहन पूछताछ की. एसएसपी ने पूछताछ के आधार पर अन्य त्सकरों की गिरफ्तारी के आदेश दिये. इसके बाद पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी भी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.
इधर मिल मालिक छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गये. थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया की मजिस्ट्रेट सह सीओ प्रवीण कुमार पाण्डेय के समक्ष मिल को सील कर चौकीदार सीताराम यादव, विमल पासवान एवं रामप्रवेश यादव को तैनात कर दिया गया है. बता दें कि इससे पहले 2016 में एक अक्टूबर को 85 कार्टून शराब बरामद किया गया था.
दो दिनों के भीतर पुलिस ने जब्त की 7800 लीटर शराब : दो दिनों के भीतर पुलिस को शराब बरामदगी में पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. मंगलवार की रात हायाघाट पलिस जहां हथौड़ी में चेकिंग के दौरान दस चक्का पर लदे 350 कार्टन शराब के साथ एक कारोबारी को पकड़ा वहीं बुधवार की रात पुलिस सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भड़वाड़ा स्थित शिवजी साह के दाल मिल से 485 कार्टन शराब बरामद करने में सफलता पायी. बता दें कि दो दिन के भीतर दोनों बरामदगी को मिला दें तो कुल 78 सौ लीटर शराब की बरामदगी हुयी है.
गिरफ्तार लोगों में यूपी का ट्रक चालक व स्थानीय तस्कर
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक के उपचालक यूपी के प्रतापगढ़ डेढ़वाड़ा निवासी रविंद्र नाथ पांडेय के पुत्र मौनू पांडेय, घोड़दौड़ निवासी दिनेश साह के पुत्र विपिन साह एवं सुमन महतो के पुत्र अजीत महतो के अलावा शराब अनलोड कर रहे भवानीपुर निवासी संतोषी चौपाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं गोदाम परिसर में छापेमारी के दौरान खड़ी पिकअप, दो बाइक भी जब्त की. जबकि पुलिस ने मिल मालिक भरवाड़ा निवासी शिवजी साह एवं उनके पुत्र यशपाल कुमार साह एवं गोपाल साह समेत अन्य के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने मे प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >