कुशेश्वरस्थान : बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने गुरुवार को तीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान दो आंगनवाड़ी केन्द्रों का भी मुआयना किया. श्री जिज्ञासु ने बताया कि प्रावि भरडीहा में एमडीएम की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी. 178 नामांकित छात्रों में 60 छात्र ही उपस्थित थे. वहीं उत्क्रमित मवि बर्निया में 358 नामांकित छात्र में महज 78 छात्र ही उपस्थित मिले. एमडीएम पंजी पर एचएम का हस्ताक्षर भी नहीं था.
इसपर बीडीओ ने एचएम रामनरेश राय से स्टपष्टीकरण मांगा है. वहीं उत्क्रमित मवि पकरिया में 535 नामांकित छात्र में 17 छात्र ही उपस्थित थे. इन तीनों विद्यालय के एचएम से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. वहीं आंगनवाड़ी केंद्र 25 भरडीहा में मात्र 18 बच्चे ही उपस्थित थे. पोषाहार बन्द पाया गया. सहायिका का जुलाई 18 में 24 से 31 एवं अगस्त में एक अगस्त से 16 तक उपस्थीति दर्ज नहीं था. बीडीओ ने सेविका कुमारी आभारानी से स्पस्टीकरण पूछा है. वहीं आंगनवाड़ी केंद्र 42 सेकेंड पकरिया सेविका बीबी परचम आरा की केन्द्र संचालन की स्थिति ठीक नहीं मिली. सहायिका संजीदा साजदा अनुपस्थित थी. केन्द्र पर मात्र पांच बच्चे ही मिले. सेविका परचम आरा से भी बीडीओ ने जवाब तलब किया है.
