हेलमेट पहनें, नहीं तो होगी कार्रवाई

दरभंगा : एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को विशेष टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. विशेष टीम लहेरियासराय थाना के सामने, नाका नंबर छह, वीआईपी रोड, कर्पूरी चौक के समीप, नाका नंबर पांच, बेला मोड़, विवि थाना के सामने, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लहेरियासराय-बहेड़ी रोड पर सघन […]

दरभंगा : एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को विशेष टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. विशेष टीम लहेरियासराय थाना के सामने, नाका नंबर छह, वीआईपी रोड, कर्पूरी चौक के समीप, नाका नंबर पांच, बेला मोड़, विवि थाना के सामने, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लहेरियासराय-बहेड़ी रोड पर सघन वाहन चेकिंग
अभियान चलायी. वहीं दोनार-सोनकी रोड, अल्लपट्टी में चेकिंग अभियान चलाया गया. जगह-जगह वाहन चेकिंग से बाइक सवारों में आज पूरे दिन हड़कंप मचा रहा. पहले दिन वाहन चेकिंग के दौरान सवारों को वार्निंग देकर छोड़ा गया. चेतावनी दी गयी कि हेलमेट पहन लें, वरना शनिवार से कार्रवाई के लिये तैयार रहें. बता दें कि योगदान के बाद एसएसपी ने बाइक सवारों को हेलमेट पहन कर ही बाइक चलाने की चेतावनी दी थी.
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि लोग ट्रिपल लोड व बिना हेलमेट के बाइक चलाना भूल जायें. आज वार्निंग देकर छोड़ा गया है. अब यातायात नियम की अनदेखी करने व कानून का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >