नये एसएसपी की अाक्रामकता से पस्त हुए अपराधी

रात 10 बजे के बाद डीजे बजा, तो कार्रवाई : एसएसपी दरभंगा/सिंहवाड़ा. सिमरी थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि क्राइम कंट्रोल एवं यातायात व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग पहली प्राथमिकता है. अपराधी कितना बड़ा ही क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने ट्रिपल बाइक सवार एवं बिना […]

रात 10 बजे के बाद डीजे बजा, तो कार्रवाई : एसएसपी

दरभंगा/सिंहवाड़ा. सिमरी थाने पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि क्राइम कंट्रोल एवं यातायात व्यवस्था के साथ बेहतर पुलिसिंग पहली प्राथमिकता है. अपराधी कितना बड़ा ही क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने ट्रिपल बाइक सवार एवं बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले को चेतावनी दी. कहा कि वे या तो यातायात नियम का पालन करें वरना कानूनी कार्रवाई को तैयार रहें. कहा कि अधिकतर क्राइम ट्रिपल बाइक सवार ही अंजाम देता है. वहीं सड़क दुर्घटना में अधिकतर मौते बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों की ही होती है. इसके लिए 16 सदस्यीय एक स्पेशल टीम बनाई गयी है.
जो बिना हेलमेट, ट्रीपल बाइक सवार, जुआ खेलने वाले, छुपकर नशापान करने वाले एवं गैरकानूनी काम करने वालों पर नकेल कसेगा. डीजे रात के दस बजे तक ही बजेगा. इस नियम का पालन नहीं करने वाले डीजे संचालक एवं डीजे का उपयोग करने वाले दोनों व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई की जाएगी. डीजे संचालक को निर्धारित समय के अनुकूल डीजे बजाने के लिए बांडेड किया जाएगा. बावजूद नियम का उल्लंघन किया जाता है तो उस पर कारवाई की जायेगी.
24 अप्रैल से ड्यूटी से गायब था जवान
चौकीदार से लूटपाट व बोलेरो लूटपाट में गिरफ्तार जवान सैदनगर निवासी कैलाश कुमार गया बीएमपी में पदस्थापित है. वह 24 अप्रैल से बिना छुट्टी के ड्यूटी से गायब था. जब सभी नशे में धुत्त हो गये तो लूट पाट की योजना बनायी. रास्ते में सबसे पहले चौकीदार मिला. अपराधी उसके साथ ही लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया. इसके बाद सड़क किनारे खड़ी बोलेरो चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
लूट के बाद अपराधियों का ऊंचा था मनोबल
लगातार लूट की दो घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी को पता था कि पुलिस उसका पीछा कर रही है. पुलिस के पीछा करने के कारण तेजी से भगायी जा रही बोलेरो सर्किट हाउस के समीप एक तालाब में गिर गयी. लूट के बोलेरो के तालाब के डूब जाने के बाद भी अपराधी वहां से नहीं भागे. अपराधी पहचान वाले से ट्रैक्टर मंगाकर तालाब में डूबे बोलेरो को निकलवा रहा था. इसी बीच पुलिस पीछा करते हुये वहां पहुंच गयी और सभी को पकड़ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >