बिरौल पीएचसी में घायलों का इलाज नहीं किये जानेवाले मामले की जांच करेगी टीम

बिरौल : पिछले दिनों बाइक दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी तीन लोगों को सीएचसी में सही से इलाज नहीं किये जाने तथा कई दिनों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के गायब रहने के मामले को सीएस ने गंभीरता से लिया है. मामले की जांच को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट दो दिनों के […]

बिरौल : पिछले दिनों बाइक दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी तीन लोगों को सीएचसी में सही से इलाज नहीं किये जाने तथा कई दिनों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के गायब रहने के मामले को सीएस ने गंभीरता से लिया है. मामले की जांच को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट दो दिनों के अंदर समर्पित करने को कहा गया है. बता दें कि इससे पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गंगानाथ झा को दंडित करते हुए वहां से हटा दिया गया. मालूम हो कि जख्मी हालत में सीएचसी में भरती लोगों की डीएमसीएच जाने से पूर्व चिकित्सक द्वारा ऑक्सीजन नहीं चढ़ाये जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने सीएचसी पर धरना दिया था.

इसमें कहा गया कि चिकित्सक द्वारा ऑक्सीजन नहीं चढ़ाये जाने के कारण तीनों की मौत हो गयी. लोगों ने दोषी चिकित्सक के विरुद्ध करवाई की मांग की. सीएस ने दोषी चिकित्सक को नहीं बख्शने का आश्वासन दिया था. सीएस की ओर से गठित जांच दल की अस्पताल में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों से इस मामले में बहुत जल्द पूछताछ करने की बात कही जा रही है. जांच दल में जिला प्रशिक्षण दल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एकबाल अहमद, बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल के डॉ एएन झा एवं जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम विशाल कुमार सिंह शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >