शिक्षकेत्तर कर्मियों की बहाली पर विवि सिंडिकेट की मुहर

दरभंगा : लनामिवि मुख्यालय सहित कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मियों के रिक्त सीटों पर नियुक्ति से पहले की प्रक्रिया विश्वविद्यालय को पूरा करने की अनुमति सिंडिकेट ने दे दी है. रविवार को कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व सृजित पदों की […]

दरभंगा : लनामिवि मुख्यालय सहित कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मियों के रिक्त सीटों पर नियुक्ति से पहले की प्रक्रिया विश्वविद्यालय को पूरा करने की अनुमति सिंडिकेट ने दे दी है. रविवार को कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व सृजित पदों की संख्या, पूर्व से कार्यरत कर्मियों की संख्या, रिक्त सीटों पर पदोन्नति द्वारा भरने के बाद पदवार रिक्त सीटों की संख्या, आरक्षण रोस्टर का अनुपालन करने के बाद नियुक्ति की अनुमति राज्य सरकार से प्राप्त करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरु की जाए.

विधायक संजय सरावगी ने कहा कि छात्रों की समस्या को लेकर परीक्षा विभाग की लापरवाही से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है. परीक्षा विभाग से जुड़ी समस्या को लेकर सिंडिकेट की विशेष बैठक बुलाई जाए, ताकि छात्रों से जुड़े मामले का निपटारा किया जा सके. बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा 5859/1996 से प्रभावित शिक्षकों के लिए गठित जांच समिति के प्रतिवेदन पर निर्णय लिया गया, कि प्रभावित सभी शिक्षकों की सूची समेकित रुप से तैयार कर अगली बैठक में प्रस्ताव रखा जाय.

छात्रवृति का प्रस्ताव किया गया अनुमोदित: सीएम साइंस कॉलेज की इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को कमलनाथ झा एवं प्रेमा झा के नाम से प्रतिमाह 1000 रुपये छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया. एमआरएसएम कॉलेज आनंदपुर में 19 अप्रैल 2007 से पूर्व शासी निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों की सेवा नियमित करने के लिए गठित चयन समिति की अनुशंसा एवं शासी निकाय द्वारा अनुमोदन में की गयी विसंगतियों की जांच के लिए उप समिति के प्रतिवेदन के प्रस्ताव को अगले बैठक के लिए टाल दिया गया. एमबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन को स्थायी संबंधन दिये जाने का निर्णय लिया गया.

जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर मामले को लेकर कमेटी होगी गठित: जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण पासवान एवं राजनीति विज्ञान के शिक्षक डॉ घनश्याम राय की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दिए गए आवेदन पर जांच को लेकर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया. कमेटी दोनों के आरोपों की जांच करेगी. कमेटी गठन के लिए कुलपति को अधिकृत किया गया.

डीबीकेएन कॉलेज नरहन के बीएड शिक्षकों को मिलेगा वेतन: प्रभावित पक्षों द्वारा सदस्यों को दिए गए आवेदन के आलोक में सिंडिकेट की बैठक में डीबीकेएन कॉलेज नरहन के बीएड विभाग के शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान एवं अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति का मामला सदस्यों ने उठाया. बीएड शिक्षकों के लंबित वेतन भुगतान एवं अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति शीघ्र करने का निर्णय बैठक में लिया गया.

कई प्रस्तावों को किया गया अनुमोदित

बैठक में अनुशासन समिति, वित्त समिति, परीक्षा बोर्ड, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की सलाहकार समिति, वरीयता अनुमोदन वेतन निर्धारण समिति आदि के अनुशंसित प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया. बैठक में लक्ष्मेश्वर राय, इस्मत जहां, प्रो. विनोद कुमार चौधरी मौजूद थे.

डॉ बैद्यनाथ चौधरी, डॉ अजित कुमार चौधरी, डॉ अजीत कुमार सिंह, डॉ धनेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ हिमांशु शेखर, कुलसचिव मुस्तफा कमाल अंसारी, प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार झा, कॉलेज निरीक्षक डॉ केसी सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >