जुआ में हारे पैसे की वसूली को लेकर किया अपहरण का नाटक
दरभंगा : जुआ में हारे पैसे की वसूली को लेकर दो युवकों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दोनों अपहृत युवक के साथ दो अपहरणकर्ता को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बुधवार को समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल सलहा निवासी […]
दरभंगा : जुआ में हारे पैसे की वसूली को लेकर दो युवकों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दोनों अपहृत युवक के साथ दो अपहरणकर्ता को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बुधवार को समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल सलहा निवासी मोदरी साह के पुत्र राज कुमार साह ने सूचना दी कि उसके चचेरे भाई गणेश साह व साथी राजा साह का अपहरण हो गया है. अपहरणकर्ता फिरौती के रुप में 70 हजार रुपये मांगा.
20 हजार रुपये अपहरणकर्ता सुपौल आकर ले भी गया है. लहेरियासराय गुमती पर अकेले आकर बाकी के 50 हजार रुपये देने को कहा है. सूचना मिलते ही बहादुरपुर व एपीएम थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस तत्काल इसकी छानबीन शुरू की. पता चला कि मामला फिरौती के लिये अपहरण का नहीं है, बल्कि जुआ में हारे पैसों की वापसी को लेकर अपहरण का है. पुलिस ने एपीएम थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी सीताराम दास के पुत्र सत्यनारायण दास उर्फ सत्तो दास व पंडासराय निवासी शिवनाथ पूर्वे के पुत्र गोलू कुमार उर्फ शेखर आनंद को अपहृत गणेश साह व राजा साह के साथ पकड़ लिया. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शेखर आनंद के पास से अपहृत को छोड़ने के नाम पर वसूले गये 15 हजार रुपये भी बरामद किये गये.
जुआ में धोखाधड़ी कर जीतने के कारण हुआ विवाद: गिरफ्तार सत्यनारायण दास ने बताया कि पंडासराय गुमटी के पास गाछी में जुआ अड्डा चलता है. वहां काफी लोग जुआ खेलते हैं. करीब चार दिनों से सुपौल बाजार से तीन-चार लड़के यहां जुआ खेलने आने लगे. ये लोग सभी दिन जुआ में जीत जाते थे. इस पर शक हुआ. बताया कि जुआ खेलते वक्त सामने में वे लोग एक पर्स रखते थे. जब पर्स की तलाशी ली गयी तो उसमें काले रंग का पतला शीशा लगा हुआ था. पर्स के अंदर एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगा हुआ था, जिसका कनेक्शन मोबाइल से था और वह ब्लू टूथ से काम करता था. बताया कि विशेष डिवाइस से जुआ में वे लोग हर बाजी जीत लेते थे. चालाकी पकड़ लिये जाने के बाद जीत की रकम लौटाने के लिये दोनों को पकड़कर रखा गया था. एएसपी ने बताया कि इसको लेकर दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस गिरफ्त से भाग रहे कैदी को लोगों ने पकड़ा
कैदी के पीछे पुलिस को भागते देख विवि परिसर में मची अफरा-तफरी
सनकी ने पहले शिक्षक व उनकी पुत्री, फिर पुलिस को किया परेशान
कैदी ने कहा, पुलिस की कार्रवाई ने भागने को किया विवश