दरभंगा : रेल मंडल का सर्वोच्च दर्जा प्राप्त दरभंगा जंक्शन पर सोलर सिस्टम से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है. इसके लिए नयी तकनीक से सोलर ट्री लगाया गया है. छह किलो वाट की क्षमता वाले इस सिस्टम से रनिंग रूम जगमग हो रहा है. इसके अतिरिक्त जंक्शन पर नवनिर्मित द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में भी बिजली आपूर्ति की जा रही है. जंक्शन पर लगा सोलर ट्री पूर्व मध्य रेल का पहला सोलर ट्री है. इससे पहले इस रेल जोन में कहीं भी यह नहीं लगाया गया है. इसके लिए दरभंगा जंक्शन पर पदस्थापित सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिजली मनोज कुमार यादव को रेल महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने विशेष रुप से पुरस्कृत भी किया है.
सोलर सिस्टम से जगमग हो रहा जंक्शन
दरभंगा : रेल मंडल का सर्वोच्च दर्जा प्राप्त दरभंगा जंक्शन पर सोलर सिस्टम से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है. इसके लिए नयी तकनीक से सोलर ट्री लगाया गया है. छह किलो वाट की क्षमता वाले इस सिस्टम से रनिंग रूम जगमग हो रहा है. इसके अतिरिक्त जंक्शन पर नवनिर्मित द्वितीय श्रेणी […]
