शराब बरामदगी मामले में पिकअप मालिक व चालक गिरफ्तार

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज स्थित शिवनगर मोहल्ला में नकली शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने सोमवार को पिकअप के मालिक एवं चालक को धर दबोचा. पिकअप मालिक कटिहार जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के वरिभैंस बीरा गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र गुरजीत सिंह तथा चालक पूर्णिया जिला निवासी मनोज चौहान को […]

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज स्थित शिवनगर मोहल्ला में नकली शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने सोमवार को पिकअप के मालिक एवं चालक को धर दबोचा. पिकअप मालिक कटिहार जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के वरिभैंस बीरा गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र गुरजीत सिंह तथा चालक पूर्णिया जिला निवासी मनोज चौहान को लहेरियासराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पिकअप मालिक एवं चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही इन दोनों की निशानदेही पर स्थानीय अवैध शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

बताया जाता है कि पिकअप के मालिक गुरजीत सिंह का लाइन होटल पूर्णिया जिला में चलता है. पिकअप पर लदी एक सौ पेटी नकली शराब सिल्लीगुड़ी के दालकोला से लायी गयी थी. इसमें पुलिस ने 46 पेटी नकली शराब बरामद की थी. शेष बची 54 कार्टन शराब की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है. उल्लेखनीय है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज स्थित शिवनगर मोहल्ला में पिकअप वैन पर अंडे के कार्टून में शराब की 46 पेटी बरामद की गयी थी. सभी कार्टनों को हरी सब्जी में छिपाकर मंगाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >