बिहार : दरभंगा के व्यवसायी के कर्मी से चार लाख की लूट

झंझारपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर शुक्रवार की दोपहर दरभंगा के व्यवसायी के कर्मी से अपराधियों ने पिस्टल के बल पर चार लाख रुपये लूट लिये. बताया जा रहा है कि अपराधी दो बाइक पर पांच की संख्या में थे. 12:30 बजे दरभंगा के श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स के कर्मी मो. अबुजफर फुलपरास से […]

झंझारपुर : थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर शुक्रवार की दोपहर दरभंगा के व्यवसायी के कर्मी से अपराधियों ने पिस्टल के बल पर चार लाख रुपये लूट लिये. बताया जा रहा है कि अपराधी दो बाइक पर पांच की संख्या में थे.

12:30 बजे दरभंगा के श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स के कर्मी मो. अबुजफर फुलपरास से रुपये की वसूली कर दरभंगा लौट रहा था. एनएच 57 के कन्हौली के समीप रंजीत पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उसे रोक कर पिस्टल के बल पर रुपये से भरा बैग छीन लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >