हारे उम्मीदवारों ने केंद्र पर किया जम कर हंगामा

दरभंगा. सीएम कॉलेज चुनाव केंद्र पर कुछ पराजित उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ हंगामा खड़ा कर दिया. वे लोग पुनः मतगणना कराने की मांग कर रहे थे. मामला बिगड़ता देख काॅलेज प्रशासन ने पुलिस बल की सहायता से सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं शिक्षा कर्मियों को वहां से सुरक्षित निकाला. रद्द करने की अनुशंसा मनीगाछी. जेएन […]

दरभंगा. सीएम कॉलेज चुनाव केंद्र पर कुछ पराजित उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ हंगामा खड़ा कर दिया. वे लोग पुनः मतगणना कराने की मांग कर रहे थे. मामला बिगड़ता देख काॅलेज प्रशासन ने पुलिस बल की सहायता से सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं शिक्षा कर्मियों को वहां से सुरक्षित निकाला.

रद्द करने की अनुशंसा
मनीगाछी. जेएन कॉलेज नेहरा के प्रभारी प्राचार्य मिथिलेश कुमार झा ने छात्र संघ चुनाव को रद्द करने की अनुशंसा लनामिवि के मुख्य चुनाव अधिकारी से की है. उन्होंने कहा है कि स्याही में गड़बड़ी के कारण चुनाव रद्द कर दी जाये. बताया जाता है कि मतदान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गये स्केच के बदले दूसरी कलम का इस्तेमाल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >