दरभंगा : दरभंगा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में दरभंगा एयर बेस के ग्रुप कैप्टन दीपक नेरकर ने कहा कि स्पोर्टस जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए. कहा कि जब वे एनडीए में ट्रेनिंग ले रहे थे, तब खेल-कूद आवश्यक विषयों का हिस्सा हुआ करता था. उस दौरान जो कुछ भी सीखा वह जीवन पर्यंत मददगार साबित हुआ. अनुशासन, कमिटमेंट और सम्मान का जो मिश्रण स्पोर्टस तैयार कर सकता है, वह शायद अकादमिक विषयों से कभी पूरा नहीं किया जा सकता. दीपक नेरकर ने भारतीय एयर फोर्स के मोट्टो ’’टच द स्काई विथ ग्लोरी’’ का हवाला देते हुए कहा कि सपने बड़े हों, जीतना जरूरी है, पर स्पोर्ट्समैनशिप और गौरव का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए.
खेल अनुशासन, कमिटमेंट और सम्मान का तैयार करता मिश्रण
दरभंगा : दरभंगा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में दरभंगा एयर बेस के ग्रुप कैप्टन दीपक नेरकर ने कहा कि स्पोर्टस जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए. कहा कि जब वे एनडीए में ट्रेनिंग ले रहे थे, तब खेल-कूद आवश्यक विषयों का हिस्सा हुआ करता था. उस दौरान जो […]

न्यूटन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन: दो दिनों तक चले प्रतियोगिता में न्यूटन हाऊस ओवर ऑल चैंपियन रहा. ग्रुप-ए के बालकों की श्रेणी में वाॅलीबाल में गांधी हाऊस ने बाजी मारी. कबड्डी का विजेता न्यूटन हाऊस बना. इन्डीविजुअल इवेन्ट्स में बालकों के ’’ए’’ ग्रूप के शॉटपुट वर्ग में मनीष कुमार और शिवम कुमार ने क्रमशः प्रथम दो स्थान प्राप्त किये. लड़कियों के 100 मीटर रेस में स्नेहा भावना ने प्रथम व रुबी कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.
लड़कों के ग्रूप ’’ए’’ में कबड्डी का विजेता रहा न्यूटन हाऊस रहा. दरभंगा हवाई अड्डा के ग्रूप कैप्टन दीपक नेरकर, डॉ अनमोला कुमारी झा, स्कूल के चेयरमैन डॉ लाल मोहन झा और प्राचार्य डॉ मदन कुमार मिश्र, शिक्षा सलाहकार विशाल गौरव आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया. मंच संचालन उप प्रधानाचार्य दिव्येंदु विश्वास व धन्यवाद ज्ञापन खेल प्रभारी विशाल कुमार ने किया.