मुसहर सम्मेलन में आज भाग लेंगे तेजस्वी यादव

दरभंगा : मुसहर सेवा संघ द्वारा नेहरू स्टेडियम परिसर में शनिवार को मुसहर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राजद ने गांव से लेकर शहर तक एड़ी चोटी एक कर दिया है. नगर में दर्जनों तोरणद्वार बनाये गये हैं. दर्जनों स्थानों […]

दरभंगा : मुसहर सेवा संघ द्वारा नेहरू स्टेडियम परिसर में शनिवार को मुसहर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राजद ने गांव से लेकर शहर तक एड़ी चोटी एक कर दिया है. नगर में दर्जनों तोरणद्वार बनाये गये हैं. दर्जनों स्थानों पर होर्डिंग लगाये गये हैं. मुख्य मार्गों समेत मुहल्लों में पार्टी का सैंकड़ों झंडा लगाया गया है.

राजद के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कई दिनों से सम्मेलन की सफलता को लेकर लगे हैं. भीड़ जुटाने को लेकर प्रचार प्रसार में शुक्रवार को काफी तेजी देखी गयी. श्री यादव के आगमन वाले मुख्य सड़क से लेकर सम्मेलन स्थल तक तोरण द्वार एवं अन्य तरीके से सजावट किए जा चुके हैं.
पूरे शहर को झंडा बैनर पोस्टर एवं पताका आदि से सजा दिया गया है. राजद जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि अभूतपूर्व तैयारी की गई है. जटमलपुर से सम्मेलन स्थल तक कई भव्य गेट बनाये गये हैं. जठमलपुर से श्री यादव को बाइक जुलूस से अगवानी कर कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा. सम्मेलन में मुसहर समाज के लोगों के साथ-साथ राजद कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >