बीडीओ ने हावीभौआर के वार्ड-छह को ओडीएफ बनाने का उठाया बीड़ा

प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त करने को लेकर वार्ड समितियों का किया गया गठन बेनीपुर : प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए निर्धारित समय बीत जाने के बाद एक बार पुनः अभियान शुरू हुआ है. प्रशिक्षु आइएएस सह प्रभारी बीडीओ ने इसे प्रारंभ कर दिया है. इस क्रम […]

प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त

करने को लेकर वार्ड समितियों
का किया गया गठन
बेनीपुर : प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने के लिए निर्धारित समय बीत जाने के बाद एक बार पुनः अभियान शुरू हुआ है. प्रशिक्षु आइएएस सह प्रभारी बीडीओ ने इसे प्रारंभ कर दिया है. इस क्रम में प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में आम सभा आयोजित कर वार्ड समिति का गठन किया गया. इसमें प्रशिक्षु आइएएस विजय प्रकाश मीणा ने हाबीभौआर पंचायत, बीडीओ जगत नारायण मिश्र बलनी, सीओ पंकज कुमार झा पोहद्दी के अतिरिक्त सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने पंचायत में आमसभा आयोजित कर ओडीएफ को लेकर योजना तैयार किया. इस दौरान वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में कमेटी की गठन किया गया.
इसके सदस्य के रुप में डीलर, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र, शिक्षक, सीएलटीएस को शामिल किया गया. नोडल पदाधिकारी इसकी निगरानी करेंगे. श्री मीणा ने हाबीभौआर के सभी 18 वार्डों में वार्ड समिति का गठन करते हुए स्वयं वार्ड छह को ओडीएफ बनारे की जिम्मेवारी ली.
इस दौरान प्रमुख मनोज मिश्र ने शौचालय निर्माण करा चुके लाभुकों को भुगतान में हो रही समस्या से श्री मीणा को अवगत कराया. मौके पर मुखिया सुधीरा देवी, उप मुखिया श्रवण कुमार झा आदि उपस्थित थे. सझुआर पंचायत भवन पर मुखिया पंकज कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में ओडीएफ के लिए कमेटी बनाई गयी. इसमें विकास मित्र राम लखन राम, शिक्षक विमलेंदु मिश्र, पंचायत के कर्मचारी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >