दरभंगा : केंद्र सरकार की योजना सबों को आवास को लेकर नगर निगम द्वारा लगायी गयी शिविर में शुक्रवार को आवास निर्माण को लेकर लोगों ने 112 आवेदन जमा किया. वार्ड आठ के सामुदायिक भवन पर पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार राय, जेइ उदयनाथ झा, तहसीलदार संतोष कुमार, प्रदीप राय व एजेंसी के प्रतिनिधि शहजाद अली, विपुल कुमार की मौजूदगी में जरुरतमंद 60 लोगों ने आवेदन दिया. वार्ड नौ के रतनोपट्टी स्थित ब्रजकिशोर कन्या प्राथमिकि विद्यालय में पार्षद सुदीश कुमार महतो, जेइ अनिल कुमार चौधरी, तहसीलदार सुनील कुमार, जमादार जगमोहन व एजेंसी के प्रतिनिधि कुणाल कुमार की मौजूदगी में 42 लोगों ने आवेदन दिया.
निगम के आवास शिविर में जमा हुए 112 आवेदन
दरभंगा : केंद्र सरकार की योजना सबों को आवास को लेकर नगर निगम द्वारा लगायी गयी शिविर में शुक्रवार को आवास निर्माण को लेकर लोगों ने 112 आवेदन जमा किया. वार्ड आठ के सामुदायिक भवन पर पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार राय, जेइ उदयनाथ झा, तहसीलदार संतोष कुमार, प्रदीप राय व एजेंसी के प्रतिनिधि शहजाद अली, […]

वार्ड 23 के बाजितपुर स्थित मिडिल स्कूल में पार्षद पति विश्वम्बर पासवान व एजेंसी के प्रतिनिधि मो. इकवाल एवं रवि कुमार की उपस्थिति में 10 जमा किये गये. पार्षद पति श्री पासवान ने बताया कि शिविर के लिये निगम की ओर से माइकिंग कर प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया. इस कारण जरूरतमंद लोग आवेदन देने शिविर तक नहीं पहुंच सके. वहीं निगम की ओर से भेजे गये पत्र में शिविर के लिये प्रतिनियुक्त जेइ संजय शरण सिंह तथा तहसीलदार संजय चौधरी दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं पहुंचे.