दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर सवार के वेश में बोलेरो भाड़ा पर लेकर लूटने की विगत छह महीने के भीतर यह दूसरी घटना है. करीब छह महीने पहले भी अपराधियों ने दरभंगा जंक्शन से गाड़ी भाड़ा पर लिया था. भाड़ा पर लेने के बाद सवार के वेश में अपराधियों ने सिमरी थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास सड़क पर चालक की हत्या कर गाड़ी लूट ली थी. पुलिस इस मामले को अभी सुलझा भी नहीं पायी थी, कि बीती रात एक बार फिर से एक महिला व दो युवक दरभंगा जंक्शन से बोलेरो भाड़ा पर लिया और मुजफ्फरपुर में गाड़ी के मालिक चंदन की हत्या कर वाहन लेकर फरार हो गये.
यात्री के वेश में आये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर सवार के वेश में बोलेरो भाड़ा पर लेकर लूटने की विगत छह महीने के भीतर यह दूसरी घटना है. करीब छह महीने पहले भी अपराधियों ने दरभंगा जंक्शन से गाड़ी भाड़ा पर लिया था. भाड़ा पर लेने के बाद सवार के वेश में अपराधियों ने सिमरी थाना क्षेत्र के न्यू […]

सवार का दिया आधार कार्ड फर्जी
भाड़ा पर गाड़ी लेकर निकलने से पहले चालक राजन कुमार ने सवार एक युवक की अपने मोबाइल से तस्वीर व आधार कार्ड का फोटो लिया था. चालक के मोबाइल में दोनों फोटो है. इसमें युवक का फोटो साफ दिखता है. पुलिस ने जब आधार कार्ड की तहकीकात की तो वह फर्जी निकला. इससे साफ होता है कि शातिर अपराधी पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम देने आया था. इधर, घटना के बाद मुजफ्फरपुर के सदर थाना पुलिस और जीआरपी दरभंगा मामले की तहकीकात के लिये मृतक के घर पहुंची थी. पुलिस दरभंगा जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने की बात कह रही थी.