होमगार्ड जवान की हत्या मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार!

गिरफ्तार आरोपितों ने कहा, हत्या को लेकर सुधीर को उपलब्ध करायी गयी थी पिस्तौल 50 हजार रुपये की सुपारी देकर सुधीर कराना चाहता था कैलाश की हत्या दरभंगा : केवटी थाना क्षेत्र के क्यामचक गांव निवासी सह होमगार्ड के 55 वर्षीय जवान कैलाश यादव की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासे का दावा किया है. […]

गिरफ्तार आरोपितों ने कहा, हत्या को लेकर सुधीर को उपलब्ध

करायी गयी थी पिस्तौल
50 हजार रुपये की सुपारी देकर सुधीर कराना चाहता था कैलाश की हत्या
दरभंगा : केवटी थाना क्षेत्र के क्यामचक गांव निवासी सह होमगार्ड के 55 वर्षीय जवान कैलाश यादव की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासे का दावा किया है.
इस संबंध में एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामले में क्यामचक निवासी रामदेव यादव के पुत्र मोहन कुमार व स्व. रामदेव यादव के पुत्र धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों ने बताया कि क्यामचक निवासी सुधीर यादव आपसी रंजिश के कारण कैलाश की हत्या करना चाहता था. इसके लिये वह 50 हजार रुपये की सुपारी देकर भी कैलाश को मौत के घाट उतारना चाहता था.
गिरफ्तार मोहन व धर्मेन्द्र ने बताया कि इसके लिये सुधीर उन लोगों के अलावा कई अपराधियों से भी संपर्क किया था. मोहन ने यह भी बताया कि सुधीर कैलाश की हत्या में देर नहीं करना चाहता था.
देर होने पर सुधीर ने उन लोगों से पिस्तौल उपलब्ध कराने को कहा. मोहन ने बताया कि उसने ही सुधीर को पिस्तौल उपलब्ध कराया था. हालांकि कैलाश की हत्या किसने की, वह नहीं जानता है. बता दें कि घटना के बाद से ही सुधीर फरार बताया जा रहा है. मालूम हो कि केवटी थाना क्षेत्र के मझिगाम गांव में हाट के समीप 14 दिसंबर 2017 की शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने होमगार्ड के जवान कैलाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
इसके बाद अपराधी रिवाल्वर लहराते भाग निकले थे. होमगार्ड का जवान दरभंगा के प्रधान डाकघर से ड्यूटी कर साइकिल से अपने दोस्त भरत यादव के साथ घर लौट रहा था.
इसी बीच मझिगाम हाट के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने आगे से घेरकर कैलाश यादव के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही कैलाश यादव लुढ़क गया.इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के परिजन के आवेदन पर पांच लोगों को नामजद किया गया था.
पंचायत में जुर्माना करने से बौखलाया हुआ था सुधीर
क्यामचक निवासी सुधीर यादव गांव के ही एक तीन बच्चे की मां को लेकर फरार हो गया था. पकड़े जाने पर गांव में पंचायत हुई थी. पंचायत में मुख्य पंच होमगार्ड का जवान कैलाश यादव था. पंचायत ने दोषी सुधीर के खिलाफ 25 हजार रुपये का जुर्माना किया था. वहीं महिला के पांव में भी जंजीर लगाने के आदेश दिये थे. कैलाश यादव के कठोर निर्णय से बौखलाकर सुधीर ने उसी समय उसकी हत्या का प्रण लिया था. गिरफ्तार आरोपित की माने तो इसी कारण सुधीर ने कैलाश की या तो हत्या कर दी अथवा करवा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >