पॉलीथिन छोड़ने का लें संकल्प

बेतिया : अरे भाई साहब, पॉलीथिन का त्याग किजिए. झोला को दैनिक जीवन में उपयोग करने का संकल्प लीजिए. तभी हम पर्यावरण के साथ-साथ स्वच्छता को भी बनाये रख सकते हैं. शुक्रवार को शहर के सोआ बाबू चौक पर पॉलीथिन में समान लेकर हर आने-जाने वाले राहगीरों से नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया खुद […]

बेतिया : अरे भाई साहब, पॉलीथिन का त्याग किजिए. झोला को दैनिक जीवन में उपयोग करने का संकल्प लीजिए. तभी हम पर्यावरण के साथ-साथ स्वच्छता को भी बनाये रख सकते हैं. शुक्रवार को शहर के सोआ बाबू चौक पर पॉलीथिन में समान लेकर हर आने-जाने वाले राहगीरों से नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया खुद समान को ले लेतीं व इसे पॉलीथिन से निकाल झोले में रख कर देती दिखीं. उन्होंने लोगों से पॉलीथिन के इस्तेमाल को नहीं करने का संकल्प दिलाया.
हमेशा सामान के लिये झोला के प्रयोग की बात कहती रहीं. स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लेकर करीब एक घंटा तब अभियान चला. इस अभियान में आशा इंटर नेशनल स्कूल के बच्चे भी सभापति के साथ झोला बांटने में सहयोग करते रहे. अभियान का असर यह रहा कि पॉलीथिन में समान लेकर आ रहे लोग खुद सभापति व बच्चों से झोला लेकर समान रखते रहे. भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लेते रहे.
सभापति ने आशा इंटर नेशनल के इस अभियान का सराहना भी की व स्वच्छता एवं पर्यावरण की खातिर बेहतर पहल भी मानी. मौके पर प्रधानाध्यापक दुर्गा दत्त, समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >