कमतौल : पॉस्को एक्ट के आरोपी कोठिया टोल निवासी सत्तो साह के पुत्र धर्मेन्द्र साह को गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को बड़की लाधा से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि घर से शौच के लिए बाहर निकली नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में लड़की की मां के आवेदन पर आठ नवंबर को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर लड़की को लहेरियासराय से पहले ही बरामद कर लिया था. इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.
नाबालिग को भगाने का आरोपित गिरफ्तार
कमतौल : पॉस्को एक्ट के आरोपी कोठिया टोल निवासी सत्तो साह के पुत्र धर्मेन्द्र साह को गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को बड़की लाधा से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि घर से शौच के लिए बाहर […]

दो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
केवटी. दड़िमा गांव में बिजली िवभाग की छापेमारी के दौरान मो. जमीर नद्दाफ, पवन कुमार ठाकुर को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. आरोपी टोका फंसाकर अपने-अपने घरों में बिजली का उपयोग कर रहे थे. इस बावत कनीय अभियंता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.