दरभंगा : सुबह होते ही इलाके की सभी सड़कें शिवनगर घाट स्थित जनता उच्च विद्यालय की ओर मुड़ गयी. कमलपुर गांव में लोगों को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये लोग सड़क पर निकल पड़े. सड़क पर चारों तरफ महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग व जवा नजर आने लगे. आसमान से कुहासा का बादल छंटने लगा. दिन के 11 बज चुके थे. देखते ही देखते सभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गये. चारों ओर सीएम नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. मानों सीएम का एक झलक पाने के लिये सभी आतुर हों. पूछने पर ग्रामीण एक ही बात कह रहे थे, अब उनके क्षेत्र में विकास होकर रहेगा.
सीएम की झलक पाने को सड़क पर खड़े थे लोग
दरभंगा : सुबह होते ही इलाके की सभी सड़कें शिवनगर घाट स्थित जनता उच्च विद्यालय की ओर मुड़ गयी. कमलपुर गांव में लोगों को सूचना मिली कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से ही पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये लोग सड़क पर निकल पड़े. सड़क पर चारों तरफ महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग व जवा नजर आने लगे. […]
