चाय बनाने बिरौल जायेंगे पाल होटल के कर्मी

दरभंगा : बिरौल अनुमंडल में गांव भ्रमण व जनसभा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार के लिए चाय बनाने दरभंगा से पाल होटल के कर्मचारी वहां जाएंगे. बताया जाता है कि बिरौल के एसडीओ ने डीएम से कहा था कि अनुमंडल में स्तरीय चाय तैयार करने के लिए कोई होटल तैयार नहीं है. सीएम खायेंगे […]

दरभंगा : बिरौल अनुमंडल में गांव भ्रमण व जनसभा के क्रम में सीएम नीतीश कुमार के लिए चाय बनाने दरभंगा से पाल होटल के कर्मचारी वहां जाएंगे. बताया जाता है कि बिरौल के एसडीओ ने डीएम से कहा था कि अनुमंडल में स्तरीय चाय तैयार करने के लिए कोई होटल तैयार नहीं है.

सीएम खायेंगे खीर, तड़का, सब्जी व सादी रोटी : मुख्यमंत्री परिसदन में रात्रि भोजन में खीर, तरका, सब्जी के साथ सादी रोटी खायेंगे. 16 दिसंबर की सुबह सत्तू व चाय के अलावा दिन के भोजन में दही, मिठाई, सब्जी, सादा दाल, सादी रोटी एवं चावल लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >