दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गौसाघाट गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये.
घायलों में 72 वर्षीय राम नारायण यादव, 62 वर्षीय महानंद यादव, 55 वर्षीय राजाराम यादव, 35 वर्षीय संजीत यादव, 45 वर्षीय रामाकांत यादव, 33 वर्षीय सलील यादव, 45 वर्षीय राजकुमार यादव, 50 वर्षीया बौकी देवी शामिल है. सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं.
डीएमसीएच में इलाजरत राम नारायण यादव ने बताया कि उनका गांव में दो बीघा जमीन है. जमीन पर खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं. गांव के ही टुनटुन यादव व उसका परिवार जमीन पर कब्जा करना चाहता है. पूर्व से जमीन को लेकर उन लोगों में विवाद चल रहा है. जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने 144 धारा भी लगवा रखा है. समस्या के समाधान को लेकर कई बार पंचायत भी हुआ. विवाद नहीं सुलझा. सदर
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को इलाज के लिये डीएमसीएच भेजा गया है. विवाद में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी जानकारी नहीं है.
