जुगाड़ ठेला के चक्के में फंसा गमछा, धड़ से अलग हो गया गर्दन

दरभंगा : बिहार में दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मी सदा की शनिवार को दर्दनाक मौत हो गयी. जुगाड़ ठेला से वे अपना इलाज कराने जा रहे थे. इसी क्रम में गले में लपेट कर रखा गमछा ठेला के चक्के में जा फंसा. इससे इतना तेज झटका लगा कि धर […]

दरभंगा : बिहार में दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मी सदा की शनिवार को दर्दनाक मौत हो गयी. जुगाड़ ठेला से वे अपना इलाज कराने जा रहे थे. इसी क्रम में गले में लपेट कर रखा गमछा ठेला के चक्के में जा फंसा. इससे इतना तेज झटका लगा कि धर से गर्दन टूटकर अलग हो गया. इस विभत्स घटना से ठेले पर सवार मृतक के चाचा के साथ अन्य लोग सन्न रह गये. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी सदा अपना इलाज के लिए रिश्ते के चाचा के साथ जुगाड़ ठेला से अलीनगर जा रहे थे. इसी क्रम में रामपुर टोला से अलीनगर जाने वाले रास्ते में पुल के निकट गले में लिपटा गमछा जुगाड़ ठेला के चक्का में फंस गया. इससे एक झटके में गर्दन धर अलग हो गया. इससे घटना स्थल पर ही लक्ष्मी सदा की मौत हो गयी. यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. पुनहद के साथ ही अगल-बगल के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि मृतक कबीर पंथी थे. आध्यात्मिक प्रवृति वाले लक्ष्मी सदा का अधिकांश समय भजन-कीर्तन में ही बीतता था. इससे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है.

ये भी पढ़ें… लश्कर-ए-तैयबा का एजेंट गोपालगंज से गिरफ्तार, एनआइए की कार्रवाई के बाद बिहार में हाई अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >