डिग्री फर्स्ट सेमेस्टर में 10 अगस्त के बाद भी होगा नामांकन

10 अगस्त तक स्पॉट एडमिशन के बाद भी लनामिवि आगे तिथि जारी कर विषय परिवर्तन (स्लाइड अप) करने वाले छात्रों का नामांकन लेगा.

दरभंगा. स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) में 10 अगस्त तक स्पॉट एडमिशन के बाद भी लनामिवि आगे तिथि जारी कर विषय परिवर्तन (स्लाइड अप) करने वाले छात्रों का नामांकन लेगा. डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव ने यह जानकारी दी है. कहा है कि किसी अन्य विषय से जंतु विज्ञान, इतिहास एवं हिन्दी विषय में विषय परिवर्तन (स्लाइड अप) नहीं होगा. जबकि अन्य विषय के साथ-साथ जंतु विज्ञान, इतिहास एवं हिन्दी विषयों से दूसरे विषयों में परिवर्तन की सुविधा दी जायेगी. कहा है कि विषय परिवर्तन कर नामांकन लेने के बाद यदि किसी विषय में रिक्त सीट है, तो पुनः एक बार ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर देकर नामांकन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >