Bihar News: चार युवकों ने खटाल से बुलाकर युवक की कर दी हत्या, दो हुए गिरफ्तार

Bihar News: घटना रूपसपुर थाने के रूपसपुर नहर रेलवे लाइन के समीप शुक्रवार की रात की घटी है. पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

बिहार की राजधानी पटना के समीप दानापुर में शुक्रवार की रात खटाल से बुलाकर ले गये वीर कुमार की चार युवकों ने रूपसपुर नहर रेलवे लाइन के पास ले जाकर पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी. घटना रूपसपुर थाने के रूपसपुर नहर रेलवे लाइन के समीप शुक्रवार की रात की घटी है. पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि अकिलपुर थाने के छोटा कासीमचक निवासी सुभाष राय का 20 वर्षीय पुत्र वीर कुमार शास्त्री नगर थाने के बोर्ड कॉलोनी में खटाल खोले हुए था और दूध बिक्री करता था.

मृतक के भाई राजेंद्र राय ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सागर, अमित कुमार, रोहित व अमित कुमार वीर को बुलाकर ले गये थे. देर रात फोन कर सूचना दी की वीर गंभीर रूप से जख्मी होकर पीएमसीएच में भर्ती है. सूचना पाकर जब मैं और पिता सुभाष राय पहुंचा तो देखा की वीर गंभीर रूप से जख्मी है और इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि अमित, सागर, रोहित व अतीत ने मिल कर मेरे भाई की बेहरमी से मारपीट कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि अमित व सागर शिवहर व रोहित व अमित नौबतपुर के रहने वाले हैं.

मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन चीत्कार कर उठे. मृतक के परिजनों को पूर्व जिला पार्षद सदस्य ओम प्रकाश राय ने सांत्वना देते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की है. थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि बीती रात रूपसपुर नहर रेलवे लाइन के पास मारपीट कर एक युवक की हत्या कर दी गयी है. इस मामले में अमित व राेहित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >