Weather Alert 21 January : आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम, रहेंगे बादल या खिलेगी धूप

कितनी सर्द होंगी आपकी शहर की रातें और दिन की धूप राहत लाएगी या सितम ढ़ाएगी, देखिये इस रिपोर्ट में

Weather Report Today: देश के साथ ही बिहार में भी मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कनकनी और बढ़ गयी है. पूरे प्रदेश में दिन का पारा सामान्य की तुलना में तीन से छह डिग्री नीचे चल रहा है. वहीं, पछुआ और दक्षिण-पश्चिमी हवा की वजह से दक्षिणी बिहार की तुलना में विशेष रूप से उत्तरी-पूर्वी बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. देश में सर्दी लगातार पैर पसार रही है, ऐसे में कितनी सर्द होंगी आपकी शहर की रातें और दिन की धूप राहत लाएगी या सितम ढ़ाएगी,

आइएमडी के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ठंड से आंशिक राहत मिल सकती है. दरअसल पछुआ की जगह दक्षिणी-पूर्वी हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. जिसकी वजह से न्यूनतम पारा कुछ ऊपर आ सकता है. 21 जनवरी को उत्तर-पश्चिम बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.देखिये इस रिपोर्ट में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >