पटना में धीरज हत्याकांड मामले में 9 नामजद समेत एक हजार अज्ञात छात्रों पर FIR, फायरिंग करने वाले युवक की पहचान

पटना पुलिस ने इस पूरे मामले में 9 नामजद और 1000 अज्ञात छात्रों पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में पटना के एसएसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण भी मांगा है.

पटना. बिहार की राजधानी पटना में एसएसपी ऑफिस के ठीक सामने मूर्ति विसर्जन के दौरन फायरिंग और धीरज हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस पूरे मामले में 9 नामजद और 1000 अज्ञात छात्रों पर FIR दर्ज किया है. पटना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. CCTV फुटेज के आधार पर जिस युवक की पहचान की गयी है उसका नाम भोली बताया जा रहा है.

9 नामजद समेत एक हजार अज्ञात छात्रों पर FIR

बता दें कि शुक्रवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से धीरज कुमार की मौत हो गयी थी. मृतक धीरज कुमार जहानाबाद का रहने वाला था. पुलिस ने इस पूरे मामले में 9 नामजद और 1000 अज्ञात छात्रों पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में पटना के एसएसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण भी मांगा है. पुलिस की मौजूदगी में जिस तरह से फायरिंग की गयी और गोली लगने से धीरज कुमार की मौत हो गयी. इस घटना से लोगों के बीच काफी नाराजगी है.

Also Read: बिहार के शेखपुरा में खूनी संघर्ष, पुराने विवाद को लेकर जमकर की गयी फायरिंग, अब तक तीन लोगों की मौत
गोली मारने वाला फरार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम कारगिल चौक काली मंदिर के पास जहां धीरज को गोली लगी थी. वहां पर ऐ टेंपो लगी थी और उसमें कुछ महिलाएं दानापुर की ओ जाने के लिए बैठी थी. अचानक ही गोली चलाने वाला युवक धरज के गिरते ही टेंपो के अंदर से घुसता हुआ बाहर की ओर निकल गया और वहां से फरार हो गया. खास बात यह है कि जुलूस के दौरान सिटी एसपी, डीएसपी से लेकर कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे, लेकिन फिर भी युवक फायरिंग करने से बाज नहीं आये और पकड़े भी नहीं गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >