बिहार में इथेनॉल उत्पादन प्रारंभ होने का काउंड डाउन शुरू, बैंक, उत्पादक और ऑयल कंपनियां शीघ्र करेंगी करार

बिहार में इथेनॉल उत्पादन प्रारंभ होने का काउंड डाउन शुरू हो गया है़ बुधवार को बिहार सरकार, भारत सरकार, बैंकों और निवेशक कंपनी के शीर्ष प्रबंधकों के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि इथेनॉल उत्पादक कंपनी, बैंक और ऑयल कंपनियां आपस में जल्दी ही अनुबंध करेंगी़

पटना. बिहार में इथेनॉल उत्पादन प्रारंभ होने का काउंड डाउन शुरू हो गया है़ बुधवार को बिहार सरकार, भारत सरकार, बैंकों और निवेशक कंपनी के शीर्ष प्रबंधकों के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है कि इथेनॉल उत्पादक कंपनी, बैंक और ऑयल कंपनियां आपस में जल्दी ही अनुबंध करेंगी़

अनुबंध के जरिये एक विशेष खाता खोला जायेगा. इस संयुक्त खाते में इथेनॉल उत्पादक, ऑयल कंपनियों को जो इथेनॉल बेचेंगे,उसमें से बैंक अपनी लोन की राशि स्वत: काट लेगी़ इस तरह बैंक का लोन समय पर वापस होगा़ सभी को अपनी तय लाभांश और हिस्सेदारी मिल जायेगी़

बुधवार को हुई इस उच्च स्तरीय मीटिंग में बिहार की तरफ से उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा, उद्योग निदेशक पंकज दीक्षित, भारतीय पेट्रोलियम डिपार्टमेंट, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त सचिव , बैंकों और सभी निवेशक कंपनियों का शीर्ष प्रबंधन मौजूद रहा़

विशेष रूप से बिहार में निवेश को लेकर हुई इस वर्चुअल मीटिंग में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक ने इथेनॉल निवेशकों को लोन देने के लिए अपनी विशेष पॉलिसी भी घोषित कर दी़ यह दोनों बैंकों ने आसान शर्तों पर लोन देना स्वीकार कर लिया है़

प्रदेश के उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा ने भारत सरकार के अफसरों से आग्रह किया कि बिहार में इथेनॉल के जो भी यूनिट लगने वाली हैं, उनके इन्वायरमेंट क्लीयरेंस जल्दी पूरी करायी जायें.

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव बृजेश मेहरोत्रा ने कहा कि मीटिंग उत्साहजनक रही़ बिहार में बहुत जल्दी काफी संख्या में इथेनॉल यूनिट उत्पादन चालू कर देंगी़ इससे प्रदेश की इकॉनॉमी को गति मिलेगी़ इसमें भारत सरकार और बैंकों का पूरा सहयोग मिल रहा है़ बिहार में इथेनॉल उत्पादन के लिए निवेशकों का बेहतर रुझान देखने को मिला है़

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >