पटना में दिनदहाड़े निगमकर्मी की हत्या, घर के पास ही तीन हमलावरों ने मारी गोली

आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट लोहा गोदाम के पास 27 वर्षीय युवक मो सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के लोहा के गोदाम के पास की है.

पटना. आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट लोहा गोदाम के पास 27 वर्षीय युवक मो सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के लोहा के गोदाम के पास की है. बताया जाता है कि रविवार को घर से थोड़ी दूर पर तीन की संख्या में आये बाइक सवार बदमाशों ने बकझक के बाद सोनू को गोली मार दी. जख्मी हालत में सोनू को परिवार के लोग उपचार के लिए एनएमसीएच लेकर आये. वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक निगम में दैनिक सफाई कर्मी है.

पुलिस छानबीन में जुटी 

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने मो. सोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि रविवार की दोपहर मो. सोनू अपने घर के किसी सदस्य से बातचीत कर रहा था.

हत्या का कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं

इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. खून से लथपथ सोनू को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मो.सोनू नगर निगम में बतौर कर्मचारी के रूप में काम करता था. किस कारण से अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है. दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >